कानपुर में मरम्मत कार्य और पेड़ छंटाई के लिए केस्को शुक्रवार को कई उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस वजह से अलग-अलग समय पर एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सेंट्रल पार्क, विजयनगर, डबल पुलिया, दस दुकान, चेन फैक्टरी, ऊंचा पार्क इलाकों में सुबह 11:00 से तीन बजे तक बिजली नहीं रहेगी। एचटी लाइन डालने के कार्य के लिए जगईपुरवा, ओमपुरवा में सुबह 11:00 से शाम चार बजे तक, पोल लगाने के कार्य के लिए तिलकनगर, लाइट हाउस क्षेत्र में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। आचार्यनगर में सुबह दस से दोपहर चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी।