फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में केस्को की बड़ी कार्रवाई: नौ परिसरों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चार जगहों पर कनेक्शन का गलत इस्तेमाल

Wed, 30 Sep 2026 01:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को की विजिलेंस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर नौ परिसरों में सीधी बिजली चोरी पकड़ी है। इसके अलावा चार अन्य स्थानों पर बिजली कनेक्शन का गलत इस्तेमाल पाया गया।
विज्ञापन
बिजली चोरी की जांच करती केस्को टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस्को की टीम ने अभियान चलाकर नौ परिसरों में चोरी पकड़ी। टीम को शराब गद्दी मिल निवासी राम प्यारे, राम बहादुर, अरुण, नाजिर बाग निवासी शादाब अहमद, नाला रोड निवासी बन्ने मियां, फैजी, कंघी मोहाल के फैसल, लोहारन भट्टा निवासी मोहित कुमार, लक्ष्मीपुरवा के सुमित कुमार, बिनगवां के पंकज यादव, शिवराज सिंह का पुरवा निवासी रीना सिंह के यहां बिजली चोरी मिली। वहीं, दलेलपुरवा में शगुफ्ता और अफसाना तथा लोहारन भट्टा निवासी रेणुका व रेनू सोनकर को कनेक्शन का गलत इस्तेमाल करते पाया गया। केस्को ओएसडी देवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि नौ मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चार अन्य मामलों में भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें