फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केडीए ने पांच हजार वर्ग मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराई

Thu, 13 Feb 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पांच हजार वर्ग मीटर की भूमि कब्जा मुक्त कराई है। 
विज्ञापन
केडीए ने भूमि कब्जा मुक्त कराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवासीय योजना अर्रा बिनगवां में गुरुवार को कानपुर विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यहां प्राधिकरण ने अपने स्वामित्व वाली करीब पांच हजार वर्ग मीटर भूमि से कब्जे हटवाए। केडीए ने शहर में अपने स्वामित्व वाली जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। गुरुवार को प्रभारी अधिशासी अभियंता मयंक यादव दलबल के साथ अर्रा बिनगवां पहुंचे और कब्जे हटवाए। जेसीबी से स्थायी व अस्थायी निर्माण के साथ ही बाउंड्रीवॉल गिराई गई। क्षेत्र की श्वेता सचान, मोना उमराव, नरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में यहां ली जगह थी तो लोग रहने लगे। अगर कार्रवाई करनी थी तो पहले जानकारी देनी चाहिए थी। सामान हटाने का मौका भी नहीं दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव, सुरक्षा बल व सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें