मंधना से आईआईटी मेट्रो स्टेशन तक ऑटो से सफर के दौरान जूनियर इंजीनियर अपना बैग भूल गए। बैग में करीब 60 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। उन्होंने मंधना चौकी और कल्याणपुर थाने में मदद की गुहार लगाई। हमीरपुर के मिश्रीपुर निवासी सत्यम नागपुर (महाराष्ट्र) की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जूनियर इंजीनियर हैं। वह बिठूर के पेम गांव में रहने वाली अपनी बुआ के घर आए थे। रविवार दोपहर ऑटो में बैठकर सेंट्रल स्टेशन जाने के लिए आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उतरते वक्त उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज के अनुसार सीसी कैमरों के फुटेज से ऑटो ट्रेस किया जा रहा है।