कानपुर जेसीआई का ढाबा, छुट्टन कचौड़ी वाले, फ्रेंड्स बर्गर, अफगान जलेबी, तिरंगा कबाब वाले... जैसे चटपटे नामों की तरह ही जेसीआई कानपुर के पुरुष सदस्यों ने चटपटी डिश भी तैयार की। मौका था जेसीआई क्लब की ओर से उन्नति लॉन तिलक नगर में आयोजित ‘मैन शेफ स्टार्स’ का। सदस्यों ने अपने स्टॉलों का विज्ञापन भी बखूबी किया था। किसी ने अपने स्टॉल को तिरंगे के रंग में सजाया था तो किसी ने स्लोगन दिया कि इस नाम की कोई दूसरी शाखा नहीं है। महिला सदस्यों ने व्यंजनों को चखकर उनके परखा।