फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: व्यापार में घाटे से परेशान लोहा कारोबारी चौथी मंजिल से कूदा, मौत

Mon, 13 Apr 2026 10:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अर्पित जैन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किदवईनगर में सोमवार सुबह लोहा कारोबारी ने मकान की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखकर परिजन को बताया तो वह आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किदवईनगर ई-ब्लाॅक निवासी अर्पित जैन (40) लोहा कारोबारी थे। उनके परिवार में पत्नी श्वेता और दो बच्चे द्रव्य और प्रांशु हैं। अर्पित के बड़े भाई अंकित और छोटा भाई उदित हैं। दोनों ने बताया कि व्यापार में हो रहे घाटे को लेकर वह करीब एक माह से परेशान थे। सोमवार सुबह जब घर के अन्य सदस्य अपने कामों में व्यस्त थे अर्पित ने घर की चौथी मंजिल से सड़क पर छलांग लगा दी। परिजन उन्हें सर्वाेदयनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि परिजन ने व्यापार में घाटे को लेकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें