फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया दरोगा निलंबित, डीसीपी पूर्वी ने की कार्रवाई

Thu, 01 May 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दरोगा अजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को जिस दरोगा अजय शर्मा को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था, उसे गुरुवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। टीम ने दरोगा को बुधवार को टाटमिल चौराहे के पास से रिश्वत लेते पकड़ा था। उस पर सड़क हादसे में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा शिकायत हुई थी। इस पर एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की। एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें