कानपुर में मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। हनुमंत विहार के नारायणपुर में सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत हो गई। यह घटना पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।