ग्रीनपार्क का पूरा मैदान कवर्स से ढका
- फोटो : amar ujala
कानपुर मेंग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच मुकाबले से ठीक पहले तेज बारिश शुरू होने के कारण मैदान को सुरक्षित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। भारी बारिश के प्रभाव को देखते हुए ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत एक्शन लिया। पहले जहां केवल पिच को कवर किया गया था, वहीं अब पूरे ग्रीनपार्क मैदान को कवर्स से ढका गया है। यह कदम मैदान को गीला होने से बचाने और मैच को समय पर शुरू करने की संभावना बनाए रखने के लिए उठाया गया है।