फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एआई से वीडियो बना ससुरालीजनों ने धमकाया, मांगे 10 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2026 09:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनवरगंज निवासी महिला की जाजमऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक उनका विवाह 21 नवंबर 2025 को जाजमऊ निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से पति व ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये व सोना देने की मांग करने लगे। अनवरगंज निवासी महिला की जाजमऊ थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक उनका विवाह 21 नवंबर 2025 को जाजमऊ निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से पति व ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये व सोना देने की मांग करने लगे। बीती जनवरी 2026 को आरोपियों ने उनके गहने भी छीन लिए। पति समेत जेठ, देवर समेत अन्य ससुरालीजन ने एआई से फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो बनाए। दस लाख रुपये मांगे। मांग न पूरी न होने पर वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। विरोध पर पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें