इन क्षेत्रों में छाया रहता है अंधेरा
जीटी रोड, कालपी रोड, घंटाघर से टाटमिल होते हुए यशोदानगर बाईपास रोड, गोविंदपुरी पुल, नयापुल, घंटाघर (हैरिसगंज पुल), दादानगर पुल, गोशाला चौराहे से सोंटेबाबा मंदिर रोड, निरालानगर, गुलमोहर विहार, साकेतनगर, किदवईनगर, बाबूपुरवा, मंशीपुरवा, श्यामनगर, अशोकनगर में एएनडी कॉलेज से पूर्णादेवी गर्ल्स इंटर कालेज, हर्षनगर मार्ग, सिविल लाइंस में एमजी कॉलेज चौराहे से लालइमली चौराहा, बर्रा में सचान चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए हरमिलाप स्कूल रोड, जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मार्ग सहित तमाम सड़कों की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।
स्ट्रीट लाइटें ठीक करने के लिए 40 लाख की फाइलें स्वीकृत हुई हैं। सामान आने लगा है। रोज करीब 700 लाइटें ठीक हो रही हैं। बरसात खत्म होने के बाद रोज एक हजार स्ट्रीट लाइटें ठीक कराऊंगा। दशहरा से पहले लाइटें ठीक हो जाएंगी। सात साल पुरानी होने की वजह से स्ट्रीट लाइटें ज्यादा खराब हो रही हैं। -आरके पाल, प्रभारी मुख्य अभियंता, नगर निगम