सीसामऊ थानाक्षेत्र में मकान बेचने के बदले 25 लाख की रंगदारी मांगने और मांग पूरी न करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देने का माला सामने आया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांधी नगर पीरोड निवासी अम्बरीश मिश्रा के अनुसार वह अपने मकान का हिस्सा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान क्षेत्र के शातिर राजकुमार कुशवाहा उर्फ बबुआ काछी ने लिखापढ़ी कराकर किराएदारी वाले हिस्से में उनके ताले के ऊपर अपना ताला डाल दिया। उसने, उसकी पत्नी और बच्चों ने लाठी डंडों, तमंचों व धारदार हथियारों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की और चाबियों छीन ली। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि राजकुमार कुशवाहा उसकी पत्नी, कुछ अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।