बर्रा थानाक्षेत्र के विश्व बैंक निवासी रिंकू (34) का मंगलवार को पत्नी निधि से विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने चली गईं, जबकि रिंकू घर में अकेले रह गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटीं तो कमरे में रिंकू का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंरे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई महेंद्र के मुताबिक, भाई रिंकू निजी कंपनी में काम करते थे। परिवार में बच्चे किशन, नैना और आरोही हैं। पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने सुसाइड कर लिया।