युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारादेवी निवासी हरिओम पाण्डेय की पिटाई से आहत शेखर शुक्ला (27) ने आत्महत्या कर ली। शेखर की मौत से पत्नि शिवा और बच्चा शौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पुलिस की मौजूदगी में भाग निकला। घटना से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया।