फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से दो की गृहस्थी जली

Thu, 23 Jul 2026 08:27 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सचेंडी के घारमपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से दो की गृहस्थी जल गई। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी जयकरन की पत्नी गुरुवार दोपहर घर में खाना बना रही थी तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी भोपाल के घर को भी चपेट में ले लिया। दमकल के पहुंचने से पहले ही दोनों के घरों में रखा गृहस्थी का सामान, बिस्तर, अलमारी, कपड़े व नकदी सब जल गया। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें