फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मोहब्बत का पैगाम देकर हुआ होलिका दहन, हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई

Thu, 13 Mar 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर होली जलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को हिंदू मुस्लिम लोगों ने एक साथ मिलकर दादामियां चौराहे पर होलिका दहन किया। शुभ मुहूर्त पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर होली जलाई गई। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं। इंग्लैंड से आए विजय भाटिया और क्षेत्र के पम्मी गुप्ता ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हम सभी मिलकर त्योहार मनाते हैं। इससे हमारे बीच भाईचारा बढ़ता है। मुस्तफा तारिक ने बताया 100 सालों से ज्यादा यहां एक साथ होलिका दहन किया जा रहा है। चौराहे पर मुंशीराम का मकान है। हर साल उनके बेटे विजय भाटिया, वेद भाटिया इंग्लैंड से आते हैं। इस मौके पर पम्मी गुप्ता, विजय भाटिया, नईमुद्दीन, कासिम हसन, शाहिद अजीज, डॉ. इकबाल अख्तर, मुस्तफा तारिक, सलीम अंसारी, सैयद नजबुल साकिब नज्म आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें