कानपुर में रावतपुर पुलिस ने मामूली विवाद पर बीच सड़क फायरिंग करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अखिलेश ठाकुर और उसके साथी कल्याणपुर कला निवासी विनीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते शुक्रवार को मसवानपुर में अखिलेश ठाकुर का सत्यप्रकाश से विवाद हो गया था।
इस दौरान उसने हवाई फायरिंग की थी। अखिलेश ठाकुर पर काकादेव, कल्याणपुर, अर्मापुर, पनकी व रावतपुर में हत्या का प्रयास, धमकी, हत्या, रंगदारी, गुंडा एक्ट समेत 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं विनीत के खिलाफ कल्याणपुर व रावतपुर में गाली गलौज, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं।