कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी गौरव शुक्ला के मुताबिक 10 अक्तूबर को वह लाल बंगला में अपने दोस्त से मिलने आया था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर समेत उसके कई साथियों ने उसे घेरकर बुरी तरह से पीटा। घटना विधानसभा अध्यक्ष के आवास के पास की बताई जा रही है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।