फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज से मेमू बनकर चलेगी गोविंदपुरी-अलीगढ़ पैसेंजर, ये रही पूरी जानकारी

Mon, 13 Apr 2026 11:30 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर का स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म कर मेमू कर गया है। यह ट्रेन सोमवार को आएगी जिसमें 12 कोच मेमू के रहेंगे। वहीं, कानपुर सेंट्रल स्टेशन से होकर जाने वाली नेताजी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नंबर सोमवार से बदल रहा है। यह अब सिर्फ एक्सप्रेस बनकर चलेगी और इसमें 200 किमी दूरी की यात्रा करने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी। इस ट्रेन का सुपरफास्ट श्रेणी का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। 12311 नेताजी एक्सप्रेस का नंबर अब 13051 और 12312 डाउन का बदलकर 13052 होगा। इससे यात्रियों को अब कम किराया देना पड़ेगा। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई ट्रेनों का दर्जा बदला गया है जिनमें नेताजी एक्सप्रेस और गोविंदपुरी-अलीगढ़ पैसेंजर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें