सकरापुर गांव में ऑटो चालक के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिम पारा के सकरापुरपुर गांव में बुधवार देर रात शातिरों ने मां की क्रियाकर्म के कार्यों में व्यस्त ऑटो चालक के बंद घर से करीब पौने दो लाख का माल पार कर दिया। ऑटो चालक पुष्पेंद्र पासवान ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को मां कुसुमा की प्लास्टिक क्रशर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सभी कार्यक्रम बड़े भाई राजमिस्त्री सुरेश के घर से हो रहे थे। पूरा परिवार वहीं पर गया हुआ था। बुधवार देर रात मेनगेट का ताला तोड़कर चोर 13 हजार रुपये की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह पिता रामप्रसाद के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सेन थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।