कानपुर में रांची निवासी राजेंद्र सिंह ने हरबंस मोबाइल क्षेत्र में किराए की दुकान ली और यही के स्टॉकिस्टों से करीब 25 लाख रुपये के एफएमसीजी प्रोडक्ट खरीदे। भुगतान के लिए व्यापारियों को चेक दी, जो बाउंस हो गई। मकान मालिक को भी किराया नहीं दिया। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी हरबंस मोहाल थाने पहुंचे। साथ ही, पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।