कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र के कबीरनगर में शनिवार तड़के गैराज संचालक ने कमरे में कार की सीट बेल्ट का फंदा बनाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किदवईनगर के यू ब्लॉक कबीरनगर निवासी मोहम्मद जाकिर की बैटरी की दुकान है। उनके चार बेटे और दो बेटियों में तीसरे नंबर के बेटे फिरोज खान ने (26) नौबस्ता में पिछले महीने कार गैराज खोला था। जाकिर ने बताया कि फिरोज पहली मंजिल पर रहता था। 12 मार्च को उसकी सगाई हुई थी मई में उसका निकाह होना था। शनिवार तड़के कमरे में उसका शव लटका मिला। शव के पास कोई सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।