कानपुर के चकेरी में सनिगवां निवासी महिला ने रेलवे कर्मी गोपाल भारद्वाज और रवि सोनकर पर झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 16 मई को दोनों घर पर आए थे और 15 वर्षीय बेटे को चाकू की नोक पर रखकर उनके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।