शिवकटरा चरारी निवासी रमेश चंद्र पाल ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक अप्रैल को कॉल आई। युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए केवाईसी अपडेट के लिए ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही 52,819 रुपये खाते से निकल गए। 23 अप्रैल को क्रेडिट कार्ड से जब कई बार में खाते से 48,898 रुपये कट गए तब ठगी की जानकारी हुई। इस पर साइबर सेल और चकेरी पुलिस में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।