जिला कारागार से मंगलवार को चार कैदी रिहा हुए। यह वह अभियुक्त हैं जिन्होंने अपनी मूल सजा काट ली थी,लेकिन जुर्माने की राशि जमा न कर पाने के कारण जेल में बंद थे। इन लोगों का जुर्माना स्वयंसेवी संस्था प्रकृति सहयोग फोरम की ओर से जमा किया गया। जेल अधीक्षक-डाॅ. बीडी पांडेय ने बताया कि अर्थदंड की सजा काट रहे गुप्तार घाट निवासी अनिल कश्यप, किदवईनगर के कंजड़नपुरवा निवासी सूरज पासी,पांडुनगर के करन यादव और मूलगंज का पिंटू शामिल हैं। इस मौके पर संस्था के आरिफ खान, शबीना कुरैशी, सैयद नजमुसाकिब व समर खान तथा जेलर अवधेश प्रसाद राय, डिप्टी जेलर अरुण कुमार, प्रदीप कुमार व राजेन्द्र मिश्र शामिल रहे।