फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह दबोचा, चार जालसाज गिरफ्तार

Wed, 22 Jun 2022 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस और सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से नकदी, फर्जी नियुक्ति पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जौनपुर निवासी शिवम मिश्रा व उसके चार साथियों ने रावतपुर थाने में ठगी की शिकायत की थी।

विज्ञापन


शिवम की निशानदेही पर पुलिस ने ठगी करने वाले होटल संचालक नौबस्ता निवासी अनिल यादव को धर दबोचा। अनिल की निशानदेही पर नौबस्ता हंसपुरम निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू, कल्याणपुर केशव विहार निवासी उज्जवल और फतेहपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ देवानंद उर्फ देवा को गिरफ्तार किया।

रावतपुर एसओ अमान सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.36 लाख नकद, एटीएम कार्ड, पासबुक चेक बुक, सचिवालय के कूट रचित पहचान पत्र बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें