कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में दंपती पर कुल्हाड़ी से हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। रनियां निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ दलहन क्रॉसिंग के सामने ससुरालियों के साथ रह रहा था। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद सुरेंद्र पर उसकी साली एरुनिशा, सास नजबून, साले लंबू और इकरार ने कुल्हाड़ी समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। बचाव में पहुंची उसकी पत्नी सोनी को भी पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी एरुनिशा और नजबून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को इकरार अली, उस्मान अली, मोहम्मद यूनूस और इरफान को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।