काकादेव के शास्त्रीनगर में दिवाली की रात बच्चों के पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा का आरोप है कि उनके पड़ोसी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनके दाएं हाथ की एक उंगली टूट गई। पूर्व पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शास्त्रीनगर वार्ड 91 के भाजपा के पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात घर के बाहर बच्चे पटाखे छुड़ा रहे थे। शराब के नशे में धुत पड़ोसी राहुल दीक्षित आया और बच्चों को डांटने लगा। विरोध किया तो लोहे की रॉड निकाल लाया और हमला कर दिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है।