कोहरे ने ट्रेनों की चाल धीमी कर दी है। इस कारण शनिवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को ट्रेन नंबर-04098 नई दिल्ली-हसनपुर रोड स्पेशल 15 घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 05733 अमृतसर-किशनगंज स्पेशल आठ घंटे , 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 11 घंटे, 04453 मानसी-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार स्पेशल 11 घंटे, 04097 हसनपुर रोड-नई दिल्ली स्पेशल आठ घंटे देरी से आई। इस दौरान करीब 725 यात्रियों ने अपनी यात्रा भी रद्द की और अन्य साधन से गंतव्य को रवाना हुए।