फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तारों में शॉर्ट सर्किट से पांच बीघा गेंहू की फसल राख, दमकल ने आग पर पाया काबू

Sun, 03 May 2026 10:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गेहूं के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा निवासी शैलेंद्र सिंह की गांव के बाहर करीब पांच बीघा गेंहू की फसल खड़ी थी। रविवार दोपहर खेत के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी से गेंहू की पकी फसल में आग लग गई। किसान के साथ ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर घाटमपुर फायर स्टेशन से पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक किसान की करीब पांच बीघा फसल आग में जलकर राख हो गई। बिधनू थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि फायरब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आग से किसान का काफी नुकसान हुआ है। समय रहते आग को और खेतों तक पहुंचने से पहले रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें