फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेट्रो के कॉरिडोर दो में रावतपुर स्टेशन पर लगा पहला सिग्नल

Fri, 27 Nov 2026 09:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो रेल परियोजना के करीब 8.60 किमी लंबे कॉरिडोर-2 (सीएसए–बर्रा-8) पर सिविल निर्माण के साथ सिग्नलिंग प्रणाली के उपकरण लगाने का काम भी तेज हो गया है। कॉरिडोर के पहले पांच स्टेशनों सीएसए विश्वविद्यालय से विजयनगर चौराहे तक सिग्नल, पॉइंट मशीन और एक्सल काउंटर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। शुक्रवार को रावतपुर अंडरग्राउंड स्टेशन पर मेनलाइन का पहला सिग्नल स्थापित किया गया। इन पांच स्टेशनों के बीच कुल 25 सिग्नल लगाए जाएंगे। इनमें 14 रावतपुर से डबल पुलिया के अंडरग्राउंड सेक्शन में, छह सीएसए विश्वविद्यालय और पांच विजय नगर चौराहा स्टेशन पर लगेंगे। इसके अलावा 12 पॉइंट मशीनें और 69 एक्सल काउंटर लगाए जाएंगे। पॉइंट मशीनें ट्रेनों को एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर सुरक्षित स्थानांतरित करेंगी, जबकि एक्सल काउंटर ट्रैक पर ट्रेन की मौजूदगी का पता लगाएंगे। अब तक तीन इमरजेंसी स्टॉप प्लंजर (ईएसपी) भी लगाए जा चुके हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि रावतपुर स्टेशन पर मेनलाइन का पहला सिग्नल स्थापित हो गया है। सिग्नलिंग से जुड़े कार्य तेजी से पूरे कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें