कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में बचपन प्ले स्कूल के सामने रखे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग करीब एक घंटे तक लगी रही। जानकारी पर पहुंचे पार्षद ने केस्को को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पार्षद प्रमोद जायसवाल ने बताया कि इलाकाई लोगों के मुताबिक 3 दिन से ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो रही थी, जिसकी सूचना केस्को कर्मचारियों को दी गई लेकिन सुनवाई नहीं की। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।