मंधना बिठूर रोड सब्जी बाजार के पास रविवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई। इससे पास में रखे 400 केवीए और 100 केवीए के ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल उठे। राहगीरों ने बिजलीघर को सूचना दी। मंधना बिजलीघर के टेक्नीशियन ग्रेड अधिकारी विशाल चतुर्वेदी ने बिठूर थाने में तहरीर दी। उन्होंने किसी शरारतीतत्व पर आग लगाने का आरोप लगाया है। ट्रांसफार्मर फुंकने से मंधना कस्बे के करीब पांच हजार लोग बिना बिजली के दिनभर रहे। विशाल चतुर्वेदी ने बताया देर शाम नए ट्रांसफार्मर रखवा कर आपूर्ति चालू कर दी गई।