सचेंडी के चकरपुर में सब्जी मंडी में मारपीट के बाद युवक के लापता होने के मामले में चार लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की आशंका में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चकरपुर बाबूपुरवा निवासी राजकुमार कोरी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 22 जुलाई की शाम उनका बेटा वैभव चकरपुर सब्जी मंडी में सैय्यद बाबा की मजार के पास था। वहां मुन्ना से मारपीट हो गई। आरोप है कि मुन्ना ने फोन करके अपने भाई असलम और अजलम के अलावा सचेेंडी निवासी दानिश को बुला लिया। चारों ने मिलकर वैभव को पीटा। इसके बाद से वैभव का कोई पता नहीं चला। आरोप है थाना सचेंडी में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट से गुहार लगाई। सचेंडी थानाप्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुन्ना, असलम, अजलम और दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।