शिवराजपुर के वीरामऊ निवासी गोपाल तिवारी के मुताबिक, बिठूर के ध्रुवनगर निवासी बृजेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी रेखा द्विवेदी ने उन्हें बिठूर में एक प्लॉट दिखाया। प्लॉट पसंद आने पर एग्रीमेंट कराने के नाम पर दंपती ने उनसे दो साल पहले 2.39 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न प्लॉट की रजिस्ट्री की गई और न रकम लौटाई। बिठूर पुलिस ने दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।