बिठूर की रहने वाली ताइक्वांडो महिला कोच ने लोधर निवासी आनंद यादव उर्फ लाली पर शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। बिठूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह बाद में शादी से मुकर गया था। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। आरोपी कानपुर विश्वविद्यालय में पार्ट टाइम ताइक्वांडो कोच के पद पर कार्यरत बताया गया।