फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एनआरआई महिला से संबंध रखने के शक में बेटा कर रहा था जासूसी, पिता ने बेटे का सिर फोड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 10:00 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनआरआई महिला से संबंध रखने के शक में बेटे को पिता की जासूसी करना भारी पड़ गया। पिता ने बेटे के सिर पर हाथ में पहना हुआ कड़ा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। कोहना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इलाके के मछुआनगर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के एक एनआरआई महिला से संबंध हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए महिला के पास जाकर पिता की स्कूटी का वीडियो बनाया। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने 20 नवंबर की सुबह गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें