एनआरआई महिला से संबंध रखने के शक में बेटे को पिता की जासूसी करना भारी पड़ गया। पिता ने बेटे के सिर पर हाथ में पहना हुआ कड़ा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। कोहना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इलाके के मछुआनगर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के एक एनआरआई महिला से संबंध हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए महिला के पास जाकर पिता की स्कूटी का वीडियो बनाया। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने 20 नवंबर की सुबह गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।