फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए में 15 से 17 अक्तूबर को लगेगा किसान मेला, सात राज्यों से आएंगे किसान

Sat, 26 Sep 2026 10:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 15 से 17 अक्तूबर को किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें तय हुआ कि मेले में 200 स्टॉल लगाए जाएंगे। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने बताया कि मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर भारत के सात राज्यों से 25 से तीस हजार किसान आएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि किसान मेले में किसानों को औषधीय गुणों, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मोटे अनाज सहित अन्य विषयों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें