उन्होंने सख्ती से पूछताछ की तो वेंडर बीएस कुशवाहा से भिड़ गए। उन्होंने नितिन शिवहरे और आशीष पांडेय को बिना टिकट यात्रा करने और अवैध तरीके से खाद्य सामग्री बेचने का मेमो दिया। ट्रेन शाम के 5:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। आरपीएफ के एसआई हरीशचंद्र और अन्य स्टाफ ने दोनों को नीचे उतारा। इस बीच अन्य वेंडरों ने हंगामा किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर बुधपाल सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ दूसरी ट्रेन के कागजात मिले हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पेंट्रीकार में मिली थी अव्यवस्था, नहीं हुई कार्रवाई
ट्रेनों में अवैध तरीके से खाद्य सामग्री और दूसरे ब्रांड की पानी की बोतलें बेची जा रही हैं। यह खेल रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी की अनदेखी से चलता है। पिछले दिनों सेंट्रल से दिल्ली, हावड़ा और मुंबई रूट की ट्रेनों की पैंट्रीकार में जांच की गई थी, जिसमें गंदगी और अनियमितता मिली थी। वेंडरों को सिर्फ हिदायत देकर छोड़ा गया था। इसमें नेताजी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट और सीमांचल एक्सप्रेस शामिल है। नेताजी एक्सप्रेस के पैंट्रीकार में रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड की पानी की बोतलें पकड़ी गईं थी।
दूसरी ट्रेन के पास पर एलटीटी में खाना बेचने पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके पास कैटरिंग कंपनी का मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं था। ये लोग सरफराज कैटरिंग सर्विस से जुड़े हैं।- बुधपाल सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर