फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: कानपुर के उद्यमी ने टी-90 टैंक के लिए बनाई इलेक्ट्रिक मोटर, अभी तक रूस से करनी पड़ती थी आयात

Sat, 06 Aug 2022 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

तिलक नगर में रहने वाले मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी इकाई तीनों सेनाओं के लिए उपकरण बनाती है। इसकी सप्लाई आयुध निर्माणियों को की जाती है। उनके मुताबिक कुछ समय पहले मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्टरी अंबरनाथ ने एक करार के तहत इलेक्ट्रिक मोटर तैयार करने का आर्डर दिया था। 
विज्ञापन
electric motor for T-90 tank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेना में इस्तेमाल किए जाने वाले देश के सबसे अत्याधुनिक टैंकों में शुमार टी-90 में लगने वाली इलेक्ट्रिक मोटर शहर के रक्षा उद्यमी ने तैयार कर ली है। इसका परीक्षण भी सफल रहा है। इसके लिए एमजी टेक्निकल के प्रोपराइटर मनोज गुप्ता को रक्षा प्रतिष्ठान आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (एवीएनएल) ने चेन्नई में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


अभी तक इलेक्ट्रिक मोटर को रूस से आयात करना पड़ता था। तिलक नगर में रहने वाले मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी इकाई तीनों सेनाओं के लिए उपकरण बनाती है। इसकी सप्लाई आयुध निर्माणियों को की जाती है। उनके मुताबिक कुछ समय पहले मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्टरी अंबरनाथ ने एक करार के तहत इलेक्ट्रिक मोटर तैयार करने का आर्डर दिया था। 

इसे एक साल में तैयार किया गया। इस मोटर को गियर बॉक्स में लगाकर टैंक को आसानी से रोटेट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के क्रम में यह बड़ी कामयाबी है। एवीएनएल की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि इस उपकरण के बनने से तीन करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें