यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव
- फोटो : amar ujala
कानपुर में बाबू पुरवा स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में सोमवार को यूपी मोटर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस चुनाव में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से नए नेतृत्व का चयन किया। सर्वसम्मति से मनीष कटारिया को अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह रिंकू को महामंत्री और चेतन कत्याल को उपाध्यक्ष चुना गया। यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया।