फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, मचा कोहराम

Wed, 07 Oct 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवाबगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र गोपालपुरवा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि सोमवार को पिता देवीदीन (82) का मां सुंदरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ कहे घर से निकल गए। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार को छोटा भाई बंशीलाल खेतों की ओर गया तो पिता का शव घर से एक किमी दूर अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें