शहर में डेंगू के रोगी हर रोज मिल रहे हैं। शनिवार को भी डेंगू के आठ नए रोगी पाए गए हैं। रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने टीमों को जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर ने क्षेत्र में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। लोगों से अपील की गई कि पानी इकट्ठा न होने दें।