कानपुर में रविवार को डेंगू के आठ और मलेरिया के तीन मामले सामने आए हैं। एक पांच वर्षीय बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अब शहर में डेंगू के 131 और स्वाइन फ्लू के 48 रोगी हो गए हैं। डेंगू के मामले कल्याणपुर, परमट, काजीखेड़ा और गुरुदेव चौराहों में मिले हैं। मलेरिया के तीनों मामले गूबा गार्डेन में मिला है। स्वाइन फ्लू संक्रमित बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और स्वच्छता अभियान तेज कर दिया है।