फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रकम दोगुनी का लालच देकर 5.56 लाख पार, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के गम्मू खां का हाता निवासी कपड़ा कारोबारी मासूक की पत्नी परवीन ने पुलिस को बताया कि पांच दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक टेलीग्राम एप से मैसेज आया। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दोगुना रकम की लालच देकर ग्रुप में जोड़कर 5.56 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद ग्रुप से बाहर कर दिया गया। एसबीआई के खाते से रुपये निकलने पर ठगी का पता चला। बैंक से जानकारी मिली कि रकम बंधन बैंक बोरीवली शाखा महाराष्ट्र एकाउंट होल्डर इस्माइल हिदायत उल्ला खां के अकाउंट में ट्रांसफर की गई है। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें