फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डंपर ने संतों की कार को टक्कर मारी, साजिश का आरोप

Thu, 09 Apr 2026 09:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नौबस्ता ओवरब्रिज पर बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने संतों की कार में टक्कर मार दी। इसमें चालक घायल हो गया। संतों ने इसे साजिश बताया है। नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटावा निवासी शिवम दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह चतुरंगिणी सेना के अंगाध्यक्ष जनबल हैं। अपनी टीम के साथ कानपुर से औरैया जा रहे थे। वह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के लिए गोरक्षकों से मुलाकात कर रहे है। इसी दौरान नौबस्ता ओवरब्रिज के पास उनकी गाड़ी को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चालक जख्मी हो गया। लोगों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक के पास वाहन के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे। कुछ देर बाद पहुंचे वाहन स्वामी ने अभद्रता की और धमकी दी। शिवम ने आरोप लगाया है कि यह घटना चतुरंगिणी सेना और गोरक्षकों को निशाना बनाने की साजिश है। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें