फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे में तेजस सहित 27 ट्रेनें साढ़े नौ घंटा तक लेट, 427 यात्रियों ने रद्द की यात्रा

Mon, 12 Jan 2026 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी अभी भी जारी है। तेजस और अन्य स्पेशल सहित करीब 27 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर साढ़े नौ घंटे तक देरी से आईं। ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान होकर करीब 427 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द की। सोमवार को 09452 भागलपुर-गांधीग्राम स्पेशल 09:30 घंटे, 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल नौ घंटे, 82502 लखनऊ तेजस पांच घंटे, 02564 बरौनी स्पेशल पांच घंटे, 19038 अवध एक्सप्रेस तीन घंटे, 12435 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ तीन घंटे, 64211 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू तीन घंटे, 11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी ढाई घंटे, 22362 राजेंद्र नगर अमृत भारत चार घंटे देरी से आई। वहीं 22426 अयोध्या कैंट वंदे भारत करीब तीन घंटे लेट हुई तो इसमें सफर कर रहे यात्री शिवम यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि इस लेटलतीफी में उनकी मीटिंग छूट जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें