फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेबाज पिता ने मासूम पुत्री संग किया दुष्कर्म का प्रयास, गया जेल

Wed, 27 Nov 2024 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नशेबाज पिता ने मासूम बेटी संग दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात नशे में धुत्त पिता ने कमरे में सो रही नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गांव निवासी दंपती में नशेबाजी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इसके चलते पत्नी सप्ताह भर पहले नौ वर्षीय बेटी को ससुराल में छोड़कर मायके चली गई थी। मंगलवार की रात नशे में धुत्त पिता ने कमरे में सो रही नौ वर्षीय बेटी का मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। घर के बुजुर्ग आहट से जाग गए, घटना की जानकारी हुई। उधर, थानाध्यक्ष ककवन अवनीश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें