डीआरएम ने कानपुर सेंट्रल और पनकी धाम स्टेशन का निरीक्षण किया
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रेलवे बोर्ड के डीआरएम रजनीश अग्रवाल शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक और आउटर का भी जायजा लिया। इसके बाद, डीआरएम पनकी धाम स्टेशन गए, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।